BPNL Recruitment 2025: भारतीय पशुपालन निगम लिमिटेड (BPNL) ने राष्ट्रीय पशुधन निवेश एवं संवर्धन योजना के तहत 2152 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती में पशुधन फार्म निवेश अधिकारी, पशुधन फार्म निवेश सहायक और पशुधन फार्म संचालन सहायक के पदों के लिए आवेदन जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 फरवरी 2025 से शुरू हो चुकी है और अंतिम तारीख 12 मार्च, 2025 रखी गई हैं। इच्छुक उम्मीदवार 12 मार्च 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट bharatiyapashupalan.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
पदों की संख्या – भारतीय पशुपालन निगम ने कुल 2152 पदों पर भर्ती जारी की है। इसमें पशुधन फार्म निवेश अधिकारी के लिए 362 पद, पशुधन फार्म निवेश सहायक के लिए 1428 पद और पशुधन फार्म संचालन सहायक के लिए 362 पद शामिल हैं।
योग्यता – इस भर्ती पर आवेदन करने के लिए, उम्मीदवारों की योग्यता 10वीं पास से लेकर पदवीधर तक निर्धारित की गई है। पशुधन फार्म निवेश अधिकारी के लिए उच्च डिग्री, पशुधन फार्म निवेश सहायक के लिए 12वीं पास, और पशुधन फार्म संचालन सहायक के लिए 10वीं पास होना आवश्यक है।
आयु सीमा – अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग आयु सीमा निर्धारित की गई है। इसमें पशुधन फार्म निवेश सहायक के लिए 21 से 45 वर्ष, पशुधन फार्म निवेश सहायक के लिए 21 से 40 वर्ष और पशुधन फार्म संचालन सहायक के लिए 18 से 40 वर्ष की आयु सीमा तय की गई है।
यह भी पढ़ें – Punjab Police Recruitment: 12वीं पास वालो के लिए सरकारी नौकरी का बेहतरीन मौका, कांस्टेबल 1746 पदों पर भर्ती
आवेदन शुल्क – इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित किया गया है। इसमें पशुधन फार्म निवेश के लिए 944 रूपये, पशुधन फार्म निवेश के लिए 826 रूपये और पशुधन फार्म संचालन के लिए 708 रूपये का आवेदन शुल्क रखा गया है। आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन मोड से ही किया जाएगा।
चयन प्रक्रिया – भारतीय पशुपालन निगम लिमिटेड की इस भर्ती का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा, जो उम्मीदवार परीक्षा और इंटरव्यू में उत्तीर्ण होगा उसका सिलेक्शन किया जाएगा। तारीखों की जानकारी जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
सैलरी – नौकरी मिलने के बाद उम्मीदवारों को पदों के अनुसार आकर्षक वेतनमान मिलेगा। हालांकि, सटीक वेतन की जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन देखना जरूरी है।
BPNL Recruitment 2025: आवेदन प्रक्रिया
नोटिफिकेशन – भर्ती पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाति है कि, भर्ती पर आवेदन करने से पहले भर्ती के नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ें। नोटिफिकेशन का लिंक आपको BPNL Recruitment की वेबसाइट पर मिल जाएगा।
आवेदन – BPNL Recruitment 2025 पर ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट https://bharatiyapashupalan.com/ पर जाकर आवेदन करना होगा।
यह भी पढ़े –